रेल कौशल विकास योजना भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 10 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक भरे जाएंगे।
रेल कौशल विकास योजना के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए 10वीं पास महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
अगर आप भी रेल कौशल विकास योजना भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 10 जनवरी से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 को रात्रि 11:59 तक रखी गई है रेल कौशल विकास योजना भर्ती की सभी जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा दी है।
रेल कौशल विकास योजना भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
रेल कौशल विकास योजना भर्ती आयु सीमा
जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि के अनुसार की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
रेल कौशल विकास योजना भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने से पूर्व अपनी शैक्षिक योग्यता अर्जित करना जरूरी है।
रेल कौशल विकास योजना भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा इसमें अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर ट्रेड वाइज सीधे मेरिट के अनुसार किया जाएगा इस भर्ती के लिए मेरिट सूची 24 जनवरी 2025 को दोपहर 12:30 जारी कर दी जाएगी।
रेल कौशल विकास योजना भर्ती आवेदन प्रक्रिया
रेल कौशल विकास योजना भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे फिर पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करने हैं आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है अंत में इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार से आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Rail Kaushal Vikas Yojana Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 10 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जनवरी 2025
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें