Translate

Jila Court Clerk Vacancy: जिला कोर्ट में क्लर्क के 63 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी आवेदन फॉर्म 7 दिसंबर से शुरू

जिला कोर्ट में क्लर्क के 63 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 7 दिसंबर से 23 दिसंबर तक भरे जाएंगे।

Jila Court Clerk Vacancy
Jila Court Clerk Vacancy

जिला कोर्ट लुधियाना ने क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके तहत क्लर्क के 63 पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती में पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं यह भर्ती एडहॉक बेसिस पर आयोजित की जा रही है इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑफलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 7 दिसंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है।

जिला कोर्ट क्लर्क भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी सभी अभ्यर्थी इसमें निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

जिला कोर्ट क्लर्क भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

जिला कोर्ट क्लर्क भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए अभ्यर्थी के पास दसवीं कक्षा में पंजाबी विषय होना चाहिए एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

जिला कोर्ट क्लर्क भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट, साक्षात्कार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

जिला कोर्ट क्लर्क भर्ती आवेदन प्रक्रिया

जिला अदालत क्लर्क भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित करने के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।

इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है आवेदन पत्र के सभी कलम स्पष्ट एवं अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में भरने हैं आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगानी है आवेदन लिफाफे पर पद का नाम और कैटिगरी लिखें आवेदन फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से भेज दे अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या इससे पहले प्राप्त हो जाना चाहिए।

Jila Court Clerk Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 7 दिसंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2024

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

आवेदन फॉर्म: यहां से देखें



Post a Comment

Previous Post Next Post